September 5, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत अजय भट्ट के नामांकन में 27 मार्च को रुद्रपुर में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज… जानिये…विधायक शिव अरोरा ने क्या कहा..

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत अजय भट्ट के नामांकन में 27 म

रुद्रपुर।खबर रुद्रपुर से है जहां नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कल 27 मार्च को भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट रुद्रपुर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि रंगों के पर्व के साथ ही आम चुनाव भी महापर्व के समान हैं और 19 अप्रैल को उत्तराखंड में चुनाव होने वाले हैं।कहा कि मिशन 2024 को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।उन्होंने बताया कि 27 मार्च को अजय भट्ट अपना नामांकन करेंगे और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अजय भट्ट के नामांकन में शामिल होने के लिये रुद्रपुर पहुँचने वाले हैं।विधायक अरोरा के मुताबिक रुद्रपुर के गाँधी पार्क में सभी कार्यकर्त्ता बुधवार को इकट्ठा होंगे और ढोल-नगाड़ों के साथ अजय भट्ट अपना नामांकन परचा दाखिल करेंगे।विधायक शिव ने बताया कि अजय भट्ट के नामांकन के बाद शहर में एक भव्य रैली भी निकाली जायेगी जिसमें भाग लेने के लिये हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों से पहुँचने वाले हैं।अरोरा ने दावा किया कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर पार्टी नेतृत्व ने 5 लाख वोटों से ज्यादा के अंतर से जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है जिसे पाने के लिये कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।प्रेस वार्ता के दौरान लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना,विधानसभा सह संयोजक सुरेश कोली,जिला महामंत्री अमित नारंग,भारत भूषण चुघ,उत्तरी मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता,पूर्व पार्षद राजेश जग्गा,सुशील गाबा,मनोज मदान,मयंक कक्कड़,ललित मिगलानी,राम प्रकाश गुप्ता,बिट्टू चौहान आदेश भारद्वाज,प्रमोद मित्तल व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed