September 5, 2026

बड़ी खबर…हैंडबाल:दिल्ली को 36-25 से पीट उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची, नेशनल गेम्स 2025 में महिला व पुरुष वर्ग की टीमों में जोरदार भिड़ंत,

 

रुद्रपुर।चलिये बात करते हैं रुद्रपुर की जहां राष्ट्रीय खेलों की हैंडबाल प्रतिस्पर्धा में उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी है।
रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम स्थित शिवालिक हॉल में रविवार दोपहर बाद उत्तराखंड पुरुष वर्ग टीम की भिड़ंत दिल्ली की टीम से हुई।
पहले हाफ के खेल में ही उत्तराखंड की टीम ने प्रतिद्वंदी टीम पर 14-09 से बढ़त बना ली थी।
खेल के पहले सेट में उत्तराखंड ने दिल्ली को 17-10 से हरा दिया जबकि दूसरे सेट में भी दिल्ली के ऊपर तय समय तक 19-15 की बढ़त को बरकरार रखा।
इस तरह उत्तराखंड ने दिल्ली की टीम को लगातार दो सेटों में हराकर मैच 36-25 से अपने नाम कर कर लिया।
उत्तराखंड पुरुष वर्ग की हैंडबाल टीम अपने ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
सोमवार को पुरुष वर्ग और महिला वर्ग के सभी सेमीफाइनल खेले जाने हैं।
रविवार की शाम तक खेले गये हैंडबाल के अन्य मैचों में झारखंड ( पुरुष ) वर्ग ने गोवा को 36-10 से,हरियाणा ( पुरुष ) वर्ग ने छत्तीसगढ़ को 29-22,महिला वर्ग में हिमांचल प्रदेश ने राजस्थान को 42-14 से,उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड की महिला वर्ग टीम को 39-14, हरियाणा ने दिल्ली की महिला टीम को 38-20 के अंतर से हराकर जीत अपने नाम दर्ज की।
हैंडबाल प्रतियोगिता के महिला व पुरुष वर्ग के सभी लीग मैच रविवार देर रात तक चलने का अनुमान है ।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed