September 5, 2026

बड़ी खबर… मुख्यमंत्री धामी का शनिवार दोपहर रुद्रपुर पहुंचना फाइनल, स्टेडियम में बढ़ायेंगे प्रदेश भर से आये खिलाडियों का होंसला,

 

रुद्रपुर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर दौरा फाइनल हो गया है।देहरादून से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 21 सितम्बर दिन शनिवार को सीएम धामी हैलीकाप्टर द्वारा देहरादून से रुद्रपुर के लिये रवाना होंगे।दोपहर 1:30 बजे धामी का हैलीकाप्टर पुलिस लाइन में लैंड करेगा जहां से वे सड़क मार्ग द्वारा मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 5वें राज्य खेल टूर्नामेंट 2024 में भाग लेने के लिये रवाना होंगें।खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे चम्पावत के लिये रवाना होने वाले हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कर दिये हैं।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed