November 11, 2026

बड़ी खबर… पौ फटते ही रुद्रपुर में तड़तड़ाई गोलियां,मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाश दबोचे, एसएसपी मणिकांत ने जिला अस्पताल में जाना घायलों का हाल,पुलिस मुस्तैदी की वाह-वाह !

Advertisement

बड़ी खबर…  पौ फटते ही रुद्रपुर में तड़तड़ाई गोलियां,मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाश दबोचे, एसएसपी मणिकांत ने जिला अस्पताल में जाना घायलों का हाल,पुलिस मुस्तैदी की वाह-वाह !

रुद्रपुर।जिले में जरायम की दुनिया में एसएसपी मणिकांत मिश्रा का खौफ बरकरार है।रुद्रपुर में चेन स्नेचिंग का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।दरअसल शुक्रवार की तड़के पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाशों ने बिलासपुर मार्ग स्थित प्रीत विहार क्षेत्र में एक व्यक्ति से चेन लूटने का प्रयास किया है।बस फिर क्या था,पुलिस के वायरलेस सैट घनघना उठे।रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी के साथ ही एसओजी प्रभारी संजय पाठक की अगुवाई में एसओजी व पुलिस की टीमें बदमाशों की खोजबीन में जुट गईं।बदमाशों का पीछा कर रही टीमों का घेरा जब कसने लगा तो रम्पुरा चौकी क्षेत्रांतर्गत ब्लॉक रोड के पास अचानक बाइक सवार दोनों बदमाश और पुलिस आमने सामने आ गये।इससे पहले कि पुलिस के जवान बदमाशों को दबोचने का प्रयास करते,बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायर झोंकने शुरु कर दिये।बदमाशों की अचानक फायरिंग के बाद पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये।बदमाशों के घायल होते ही पुलिस ने दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।घायल अवस्था में पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को उपचार के लिये आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने भी मौका मुआयना किया और जिला अस्पताल जाकर मुठभेड़ में घायल बदमाशों से जानकारी हासिल की।पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम आकाश पुत्र बिशम्बर दयाल व नासिर पुत्र बुद्दन शाह निवासीगण सी बी गंज बरेली बताया है। दोनों के पास से 315 व 312 बोर के दो लोडेड तमंचे भी बरामद हुए हैं।एसएसपी मिश्रा ने न्यूज खरी-खरी को बताया कि पकड़े गये दोनों बदमाश काफी शातिर किस्म के हैं।दोनों बदमाश पूर्व में रुद्रपुर,ट्रांजिट कैम्प व सितारगंज थाना क्षेत्रों में भी चेन स्नेचिंग की कई वारदातों में शामिल रहे हैं।इसके अलावा जयपुर व बरेली में भी दोनों के ऊपर बलात्कार व मारपीट के कई मामले पंजीकृत हैं।खबर लिखे जाने तक जिला अस्पताल में भारी फोर्स तैनात थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

*भीख मांग लेंगे सर जी पर….. !*

पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाशों के चेहरे पर खौफ देखते ही बनता था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा जब एसपी सिटी मनोज कत्याल के साथ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे तो वहां स्ट्रेचर पर लेटे दोनों बदमाश दर्द से कराह रहे थे।कप्तान को देखते ही दोनों बदमाशों ने अपने हाथ जोड़ लिये और फूट-फूटकर रोने लगे।एक बदमाश तो रोते हुए बोला कि ” साहब हम भीख मांग लेंगे पर अब कभी कोई अपराध नहीं करेंगे।” पुलिस कप्तान के चेहरे पर जहां बदमाशों के पकड़े जाने पर संतोष के भाव थे तो वहीं अपराधियों को कानून के शिकंजे में जकड़ने के लिये सख्ती बरतने के संकल्प को भी बखूबी देखा जा सकता था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed