November 23, 2026

जानिये…! कैसे कार का दरवाजा खुलते ही स्कूटी सवार हुआ धड़ाम ? जरा सी लापरवाही ने लील ली एक जिन्दगी !

Advertisement

 

रुद्रपुर/दिनेशपुर।चंद सेकेण्ड की लापरवाही के चलते स्कूटी सवार एक व्यक्ति काल के मुंह में समा गया जबकि उसका साथी भी बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।जानकारी के मुताबिक दिनेशपुर थाना क्षेत्रांतर्गत मोतीपुर नंबर 01 निवासी जगदीश हालदार ( 55 ) बीती रात अपने साथी प्रदीप ढाली के साथ काम निबटाकर वापस घर की ओर जा रहे थे।परिजनों के मुताबिक बिजली चालित स्कूटी को प्रदीप ढाली चला रहे थे जबकि जगदीश ढाली पीछे बैठे थे।बताया कि चौराहे से जब वे गूलरभोज की ओर मुड़े कि तभी सड़क किनारे खड़ी कार संख्या यूके06 3030 के चालक ने अचानक से कार का दरवाजा खोल दिया जिससे स्कूटी सवार दोनों लोग बुरी तरह से लहूलुहान होकर गिर पड़े।परिचितों द्वारा उन्हें उपचार हेतु दिनेशपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन हालत में सुधार ना होने पर जगदीश हालदार को रात में ही रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।काफी प्रयासों के बाद भी जब जगदीश की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।सूचना पर दिनेशपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।जगदीश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।खबर लिखे जाने तक मामले की लिखित तहरीर नहीं सौंपी गई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed