पीएम मोदी के जन्म दिन पर नारंग ने फलदार पौधे बांटे,भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने राधाकांतपुर में निकाली रैली,

रुद्रपुर।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की है।बृहस्पतिवार की सुबह रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम राधाकांतपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर फलदार पौधे बांटे गये,साथ ही रैली निकालकर मोदी को जन्मदिन की बधाई दी गई।नारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है।कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत के नाम का का डंका बज रहा है।उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी की दूरदर्शिता व कुशल नेतृत्व क्षमता के चलते भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक भारत निश्चित रूप से विकसित देशों की कतार में सम्मिलित हो जायेगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगजीत सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य पवित्र ढाली,मीना सरकार,ज्योत्सना विश्वास,आरती विश्वास,आरती मंडल,करुणा वैद्य,सविता वैद्य,लक्खन मंडल,पुलिन मंडल,तापस वैद्य,सूरज मिस्त्री,दिवाकर विश्वास,अभिषेक वैद्य,कौशल मंडल,संजीत मंडल,प्रदीप विश्वास इत्यादि उपस्थित थे।


