बड़ी खबर…75 वर्षीय वृद्धा से बलात्कार का आरोपी दबोचा,23 मई को जानवर चराने गई थी पीड़िता,पुलिस ने जेल भेजा,


जसपुर।पालतू जानवर चराने गई वृद्धा से बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक वादी द्वारा विगत 24 मई को कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया कि 23 मई की शाम को उसकी 75 वर्षीय भाभी जानवर चराने गई थी कि तभी एक व्यक्ति ने उसकी भाभी के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी।विवेचनाधिकरी महिला उप निरीक्षक के सम्मुख पीड़िता ने बयान के दौरान खुद के साथ दुष्कर्म किये जाने की बात कही जिसके बाद अभियोग में संबंधित धारायें भी जोड़ दी गईं।कोतवाल राजेश पाण्डेय की अगुवाई में पुलिस की कई टीमों ने सीसीटीवी खंगालने के साथ ही मुखबिरों की भी मदद ली।गहन जांच के पश्चात पुलिस ने विगत 26 मई की शाम को कुण्डा थाना क्षेत्रांतर्गत गोरा फार्म निवासी कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह को हिरासत में ले लिया।आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाण्डे,वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपाल राम पौरी,उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद,संतोष देवरानी,हरीश आर्य,महिला उप निरीक्षक रुचिका चौहान,सिपाही कुलदीप सिंह,विपिन चंद्र,अरुण कुमार,भवान सिंह व होमगार्ड दीक्षित कुमार आदि शामिल थे।









