November 23, 2026

जानिये…कैसे विधायक अरोरा और महापौर विकास ने कैलाशियों का स्वागत किया,रुद्रपुर में कैलाश भवन की स्थापना का आश्वासन,यात्रियों का अंतिम दल रवाना,

Advertisement

जानिये…कैसे विधायक अरोरा और महापौर विकास ने कैलाशियों का स्वागत किया,रुद्रपुर में कैलाश भवन की स्थापना का आश्वासन,यात्रियों का अंतिम दल रवाना,

रुद्रपुर।कैलाश मानसरोवर के दर्शन को जा रहे यात्रियों के अंतिम जत्थे का रुद्रपुर में जोरदार स्वागत किया गया।शुक्रवार को मानसरोवर जा रहे यात्रियों का जत्था रुद्रपुर पहुंचा जहां श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा स्वागत समिति के बैनर तले सभी यात्रियों का पुष्प वर्षा व माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया।जय भोले और शिव के भजनों पर सभी भोले भक्त जमकर थिरकते देखे गये।भाजपा विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने सभी यात्रियों का अभिवादन किया और यात्रा के सकुशल संपन्न होने की शुभकामनायें दीं।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का परम सौभाग्य है कि पवित्र कैलाश मानसरोवर के दर्शन को जाने वाले यात्रियों के स्वागत का अवसर हर साल मिलता है।महापौर विकास शर्मा ने यात्रियों का स्वागत करते हुए बताया कि उन्होंने रुद्रपुर में कैलाश भवन बनाये जाने के बाबत एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया है जिस पर सीएम धामी ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।49 सदस्यीय यात्रियों के दल का नेतृत्व दो जन संपर्क अधिकारी (एलओ) मनु महाराज और ओम प्रकाश कर रहे हैं। दल में 36 पुरुष और 13 महिलायें शामिल हैं।दल में अहमदाबाद से परेशभाई (22) सबसे कम उम्र के यात्री हैं। सबसे अधिक उम्र के यात्री चेन्नई के चंद्रन थांगवेलु (70) हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा से उनके जीवन का बड़ा सपना पूरा हो रहा है।त्रिपाठी के मुताबिक भोले के दर्शन से उनका जीवन धन्य होने वाला है।यात्रा दल के भव्य स्वागत सत्कार से सभी यात्री गदगद दिखाई दिये।यात्रा दल का स्वागत करने वालों में महेश गर्ग,मनीष गोस्वामी,रजनीश बत्रा,प्रदीप अग्रवाल,अजय लूथरा,देवेंद्र भाटिया,मयंक माटा,सचिन रहेजा,रवि खनिजो,ब्रजेश,सुमित सोनकर,शिवम गोस्वामी,हेमंत,अंकित नरूला,मनीष चुघ,राजीव मिड्ढा,सुरेश छाबडा,निशांत ढल्ला,अजय चड्डा,रमन अरोरा आदि सम्मिलित थे।दोपहर का भोजन और अल्प विश्राम करने के बाद दल टनकपुर रवाना हो गया।दल में KMVN के कॉर्डिनेटर भूपिंदर और ITBP के डॉक्टर गौरव शर्मा भी साथ में थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed