October 8, 2026

बड़ी खबर…अवैध निर्माण पर गरजा पीला पंजा, एसडीएम ने खरीद-फरोख्त करने वालों को चेताया

बड़ी खबर…अवैध निर्माण पर गरजा पीला पंजा, एसडीएम ने खरीद-फरोख्त करने वालों को चेताया

रुद्रपुर।सरकारी जमीनों पर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन का ध्वस्तीकरण अभियान शुरु हो गया है।दरअसल प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों से आकर लोग सरकारी नजूल और सीलिंग की जमीन पर कब्ज़ा कर रहे हैं और रातों-रात निर्माण भी किये जा रहे हैं।जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच के बाद अवैध निर्माणों का चिन्हीकरण किया गया।बुधवार को प्रभारी उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा की अगुवाई में नगर निगम,विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें भारी फोर्स के साथ रुद्रपुर के प्रीत विहार और पहाड़गंज इलाकों में जा पहुंचीं।भारी फोस और जेसीबी को देख अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप सा मच गया।कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच देखते ही देखते अवैध रूप से बनाये निर्माण पर पीला पंजा गरजने लगा।इसी दौरान एक महिला जेसीबी के सामने अचानक आ धमकी जिससे कुछ देर के लिये अतिक्रमण हटाओ अभियान रुक गया।महिला ने बताया कि वो तलाकशुदा है और जैसे-तैसे छह लाख रुपयों का इंतजाम करके प्लाट खरीदा है।लेकिन एसडीएम के आदेश पर मौक़े पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रही महिला को हटा दिया,जिसके बाद पीला पंजा फिर से अवैध निर्माण पर गरजने लगा।एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा के मुताबिक अभी कुल दर्जन भर से अधिक अवैध निर्माणों को चिन्हीकरण के बाद हटाया गया है और उनका अभियान बदस्तूर जारी रहने वाला है।उन्होंने सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है।इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी,सीओ दौलतराम वर्मा,भूपेंद्र सिंह धौनी,तहसीलदार दिनेश कुटोला,कोतवाल मनोज रतूड़ी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed