November 24, 2026

जानिये… रुद्रपुर में कब निकलेगी श्री खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा ? आयोजन कमेटी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी,

Advertisement

जानिये…  रुद्रपुर में कब निकलेगी श्री खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा ? आयोजन कमेटी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी,

रुद्रपुर।श्रो खाटू श्याम महाराज की भव्य निशान यात्रा आगामी 1 अप्रेल को निकाली जायेगी।रविवार को उक्त यात्रा के आयोजन की तैयारियों में जुटी श्री खाटू श्याम सेवा समिति शिवनगर-ट्रांजिट कैम्प-रुद्रपुर के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के दौरान इस बाबत जानकारी दी।वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ और संजीव गुप्ता ने बताया कि 1 अप्रेल दिन मंगलवार को अपरान्ह 3 बजे से विशाल यात्रा ट्रांजिट कैम्प स्थित फुटबाल मैदान से प्रारम्भ होगी जिसमें हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी शामिल शामिल होंगे। बताया कि यात्रा में सूरजगढ़-राजस्थान का निशान शामिल होगा जबकि श्री मनौना घाम-आंवला के महन्त श्री ओमेन्द्र जी महाराज,बाला जी धाम बिलासपुर के महन्त अशोक नाथ जी,श्री दूधिया बाबा मंदिर रुद्रपुर के मठाशीश श्री शिवानंद जी महाराज,पीपली वन मंदिर के महंत श्री शोमानंद जी महाराज विशेष रूप से श्याम प्रेमियों को अपना आर्शीवाद प्रदान करेंगे।चुघ ने बताया कि 2 अप्रेल
की शाम 7 बजे से इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विशाल संकीर्तन आयोजित किया जायेगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के भजन गायक बाबा का गुणगान करेंगे।चुघ और गुप्ता ने सभी श्याम प्रेमियों से 1 अप्रेल सांय 3 बजे से निकलने वाली उक्त खाटू श्याम की निशान यात्रा में शामिल होने के लिये अधिक से अधिक संख्या में ट्रांजिट कैंप स्थित फुटबाल मैदान में पहुंचने की अपील की है।प्रेस वार्ता के दौरान राजकुमार ठुकराल,कमल,सुरेंद्र गुप्ता,देव सक्सेना,सुरेंद्र सक्सेना,जितेंद्र राठौर इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed