November 23, 2026

बड़ी खबर…मुख्यमंत्री ने साईकिलिंग ट्रेक रेस के विजेताओं को पदक सौंपे, दर्शकों से लगवाये जय श्रीराम के जयकारे,वेलोड्रोम में दौड़ाई साईकिल,

Advertisement

बड़ी खबर…मुख्यमंत्री ने साईकिलिंग ट्रेक रेस के विजेताओं को पदक सौंपे, दर्शकों से लगवाये जय श्रीराम के जयकारे,वेलोड्रोम में दौड़ाई साईकिल,

रुद्रपुर।खबर रुद्रपुर से है जहां नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों का हौंसला बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचे।दरअसल 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 के आयोजन की मेजबानी इस वर्ष उत्तराखंड प्रदेश के जिम्मे है।देहरादून के अलावा प्रदेश के सभी प्रमुख नगरों में भी विभिन्न राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धायें आयोजित की जा रही हैं।इसी क्रम में रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम स्थित नवनिर्मित शिवालिक हॉल,वेलोड्रोम के अलावा 46 वीं वाहिनी पीएसी में भी वॉलीबाल,साईकिलिंग रोड,साईकिलिंग ट्रेक,हैंडबाल व शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 6 फरवरी दिन बृहस्पतिवार को सीएम धामी हैलीकॉप्टर द्वारा रुद्रपुर पहुंचे।पुलिस लाइन में हैलीकॉप्टर की लैंडिंग के तुरंत बाद वे कार में सवार होकर स्टेडियम पहुंचे जहां नेशनल गेम्स के आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने वेलोड्रोम की दर्शक दीर्घा पहुंचकर साइकिलिंग रेस देखने पहुंचे सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं समेत सभी दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिनन्दन किया।सीएम ने छात्र-छात्राओं से जय श्रीराम के जयकारे भी लगवाये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच खेल प्रेमियों से खचाखच भरी दर्शक दीर्घा में बैठकर प्रदेश के मुखिया ने रोमांचकारी साईकिलिंग ट्रेक रेस का आनंद उठाया।साईकिलिंग ट्रेक की रेसिंग के बाद मुख्यमंत्री धामी ने वेलोड्रोम प्रांगढ़ में विजेता राईडरों को पुरस्कार प्रदान किये।सीएम ने वेलोड्रोम के साईकिलिंग ट्रेक पर एक राउंड साईकिल भी चलाकर देखी।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का उत्तराखण्ड में सफल आयोजन किया जाना प्रदेश के लिये अभूतपूर्व गौरव की बात है।कहा कि प्रदेश में नेशनल गेम्स के आयोजन से देश-दुनिया में देवभूमि को काफी सम्मान की नजर से देखा जा रहा है।मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के युवाओं को खेल की दुनिया में आगे बढ़ने के लिये हरसंभव सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।यूसीसी के मुद्दे पर बोलते हुए धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा के चलते ही उत्तराखण्ड पूरे भारत में पहली बार समान नागरिक संहिता लागू करने वाला राज्य बन गया है।उन्होंने राज्य में धर्म,मजहब या किसी भी पंथ के आधार पर भेदभाव ना होने की बात कही।वेलोड्रोम में साइकिलिंग ट्रेक और व्यवस्थाओं का भली-भांति जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री 46वीं वाहिनी पीएसी पहुंचे जहां आगामी 7 फरवरी से शुरु होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता के लिये होने वाली तैयारियों का उन्होंने बारीकी से मुआयना किया।पीएसी में शूटिंग रेंज का अवलोकन करने बाद धामी पुलिस लाइन पहुंचे और हैलीकाप्टर से देहरादून के लिये रवाना हो गये।मुख्यमंत्री के साथ रुद्रपुर से विधायक शिव अरोरा एवं नव निर्वाचित विधायक मेयर विकास शर्मा भी इस दौरान उपस्थित थे।

6 फरवरी,बृहस्पतिवार को रुद्रपुर स्थित वेलोड्रोम में संपन्न साईकिलिंग रेस की विभिन्न विधाओं के परिणामों की सूची👉👉

पुरुष वर्ग/क्लासिफिकेशन
दूरी:-25 किलोमीटर…

स्वर्ण:-विश्वजीत सिंह ( पंजाब )
रजत:-दिनेश कुमार ( एसएससीबी )
कांस्य:-साहिल कुमार ( एसएससीबी )

महिला ओम्नियम पॉइंट रेस
दूरी-20 किलोमीटर…

स्वर्ण:-कीर्थि रंगास्वामी ( कर्नाटक )
रजत:-स्वस्ति सिंह ( ओड़िशा )
कांस्य:-मीनाक्षी ( हरियाणा )

 

महिला/टीम स्प्रिंट
दूरी:-3 लैप…

स्वर्ण:-महाराष्ट्र समय-1:15.690 मि०
रजत:-अंडमान निकोबार
समय-1:16:672 मिनट
कांस्य:-ओड़िशा समय-1:16:678 रजत

पुरुष/टीम परसुइट
दूरी-4000 मीटर…

स्वर्ण:-एसएससीबी(04:33:362 घंटा)
रजत:-पंजाब ( 04:40:076 घंटा )
कांस्य:-राजस्थान( 04:45:102 घंटा )

विशेष:-नेशनल गेम्स 2025 के तहत आगामी 7 फरवरी से रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम स्थित शिवालिक हॉल में हैण्डबाल जबकि 46वीं वाहिनी पीएसी में शूटिंग की प्रतिस्पर्धायें शुरु होंगी जिसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

पुरुष/केरिन
दूरी:-5 लैप

स्वर्ण:-डेविड बेखम(अंडमान निकोबार )
रजत:-ईसो ( अंडमान निकोबार )
कांस्य:-लईतुंजम रोनाल्डो सिंह (मणिपुर)

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed