October 8, 2026

बड़ी खबर… शुक्ला के बेहड़ पर मुस्लिमों को बरग़लाने के आरोप,झूठ की राजनीति से बाज आने की दी नसीहत, पूर्व विधायक की प्रेस वार्ता के बाद गरमाई किच्छा की सियासत,

  1. किच्छा।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस से वर्तमान विधायक तिलकराज बेहड़ को झूठ की राजनीति से बाज आने की नसीहत दी है।सोमवार को किच्छा से दो बार विधायक रहे राजेश शुक्ला ने अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस विधायक बेहड़ पर जमकर निशाना साधा।शुक्ला ने कहा कि पूर्व में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के तहत किच्छा क्षेत्र भी शामिल रहा है तथा उत्तर प्रदेश के समय से 2012 तक तिलक राज बेहड़ कई बार इस क्षेत्र से विधायक एवं मंत्री भी बने लेकिन कभी भी उनके द्वारा क्षेत्र में ना तो किसी नई नगर पंचायत का गठन करवाया गया और ना ही अपने कार्यकाल में बेहड़ किच्छा नगर पालिका का विस्तार ही करवा सके। शुक्ला के मुताबिक इसके अलावा मुंसिफ कोर्ट,एसडीएम कार्यालय,डिग्री कॉलेज,हाईटेक बस अड्डा समेत किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नयी गाथा गढ़ने वाले दूरगामी फैसले भाजपा सरकार द्वारा ही लिये जा सके हैं जबकि बेहड़ विकास के नाम पर फिसड्डी ही साबित हुए हैं।शुक्ला ने वर्तमान विधायक बेहड़ पर तंज कसते हुए कहा कि बतौर स्वास्थ्य मंत्री 400 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के लिये अपने कार्यकाल में वे मात्र 2 करोड़ की धनराशि ही अवमुक्त करा पाये जबकि शुक्ला ने भारत सरकार से एक झटके में ही 384 करोड़ की भारी-भरकम धनराशि मेडिकल के लिये रिलीज करवाकर साबित कर दिया कि केवल लफ्फेबाजी और झूठे दावों के दम पर किच्छा का विकास संभव नहीं है।पूर्व विधायक शुक्ला ने दावा किया कि उनके भगीरथ प्रयासों के पश्चात ही विकास के पैमाने पर उपेक्षित रहे सिरौलीकलां को नगर पालिका बनाने की घोषणा भाजपा की राज्य सरकार ने की थी लेकिन राजनीतिक कुंठा के चलते बेहड़ के इशारे पर आपत्ति लगाकर उसमें भी पलीता लगाने का षड्यंत्र रचा गया।शुक्ला ने आरोप लगाया कि बेहड़ सिरौलीकलां समेत किच्छा विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम वर्ग को लुभाने के नाम पर लगातार तुष्टिकरण की राजनीति को अमलीजामा पहनाने का कुचक्र रच रहे हैं, जिसमें अब वे कामयाब नहीं होने वाले हैं।शुक्ला ने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि सिरौलीकलां के मुद्दे पर बयानबाजी से पहले बेहड़ बतायें कि उन्होंने अपने पूर्व के कार्यकाल में सिरौली कलां को नगर पालिका का दर्जा या फिर किच्छा नगर पालिका में शामिल करने के लिये क्यों पैरवी नहीं की ? आनंदपुर से अटरिया रोड को चुनाव जीतने के एक माह के भीतर बनवाने का वायदा क्यों नहीं निभाया ? प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस के वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ को झूठ की राजनीति से बाज आने की नसीहत देते हुए दावा किया कि विकास के मुद्दे पर बेहड़ की झोली पूरी तरह से खाली है और भविष्य में किच्छा विधानसभा के मतदाता बेहड़ के भ्रमजाल में दोबारा से फंसने वाले नहीं हैं।
Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed