October 8, 2026

बड़ी खबर… फायरिंग में शामिल चार आरोपी दबोचे,दो तमंचे बरामद, एसएसपी मिश्रा सख्त,पंचायतियों को भी जेल भेजने की तैयारी,

 

रुद्रपुर।जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर के फासले पर दो गुटों के बीच फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है।जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विगत 12 अक्टूबर की देर रात जाफरपुर के पास दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हो गयी थी।दोनों पक्षों के बीच हुई कई दर्जन राउंड की गोलीबारी में कुछ लोग घायल हो गये थे।कप्तान के आदेश पर दिनेशपुर थाने में सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये कई टीमों को लगाया गया था।एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध तमंचे और 40 खोखे भी बरामद किये हैं।कप्तान के मुताबिक फायरिंग में शामिल बाकी आरोपियों को भी शीघ्र ही दबोच लिया जायेगा।

गिरफ्तार फायरिंग के आरोपी-

1- करन सिंह विर्क पुत्र मंजूर सिंह निवासी नन्दा विहार कालोनी थाना सितारगंज जिला ऊधमसिंहनगर
2- सतेन्द्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी फरीदपुर हसन थाना अमरिया जिला पीलीभीत उ0प्र0
3- बलराम विश्वास पुत्र दीपक विश्वास निवासी नेतानगर दिनेशपुर जिला-ऊधम सिंह नगर
4- पुष्पराज सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम फरीदपुर हसन,थाना अमरिया,जिला पीलीभीत उ0प्र0

पंचायतियों की भी आयेगी शामत !

फायरिंग की वारदात में शामिल आरोपियों के बीच कबूतरबाजी की रकम को लेकर झगड़ा बड़ी वजह बताया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक विदेश भेजने की एवज में मोटी कमीशन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी।पुलिस के मुताबिक एक दूसरे को अपना दबदबा दिखाने के चक्कर में ही दोनों गुटों ने एक दूसरे पर दनादन फायर किये थे।मामले के तूल पकड़ने और पुलिस की सख्ती के बाद कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की गरज से आवास विकास के एक धर्मस्थल में पंचायत बुलाई थी।पता चला है कि दोनों गुटों के बीच समझौता भी हो गया था।मंगलवार को अपनी प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी मिश्रा ने फायरिंग के आरोपी दोनों गुटों के बीच समझौता कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है जिसके बाद कई पंचायतियों के खिलाफ भी कानूनी शिकंजा कस सकता है।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed