November 23, 2026

विधायक अरोरा ने भाजयुमो संग निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा-वंदे मातरम के नारों से युवाओं में भरा जोश,

Advertisement

ललित शर्मा

9837510471

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रुद्रपुर।भाजपा विधायक शिव अरोरा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ रुद्रपुर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली।मंगलवार को भाजयुमो के आह्वान पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ट्रांजिट कैम्प स्थित फुटबाल मैदान में इकट्ठा हुए।जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि विधायक अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।तिरंगा यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने दोपहिया वाहन पर तिरंगा झंडा लगा रखे थे।
कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक शिव अरोरा स्वयं भी हाथ में तिरंगा झंडा थामे हुए बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए।भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ भाजयुमो की तिरंगा यात्रा ट्रांजिट कैम्प के गोल मढ़ईया,शिव नगर,झील,डी डी चौक,गांधी पार्क,बाटा चौक,मुख्य बाजार,भगत सिंह चौक होते हुए गल्ला मंडी पहुंची जहा भाजयुमो की तिरंगा यात्रा का विधिवत समापन हुआ।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक शिव ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे देश में पार्टी द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।विधायक अरोरा ने दावा किया कि 15 अगस्त से पहले पूरा रुद्रपुर तिरंगे से पटा नजर आयेगा।भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में खास तौर से दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता,प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी,कार्यक्रम संयोजक बिट्टू चौहान,उत्तरी मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता,महिला मोर्चा की दक्षिणी मंडल अय्यक्ष ममता त्रिपाठी,उत्तरी मंडल अध्यक्ष माही सकलानी,धर्म सिंह कोली,फरजाना बेगम,शालिनी बोरा,धीरेन्द्र मिश्रा,प्रीत ग्रोवर,अमित नारंग,राजेश जग्गा,राधेश शर्मा,राम प्रकाश गुप्ता,सुनील ठुकराल,मयंक कक्कड़,देव मेनन,सोनू अनेजा,नमन चावला,मोहन तिवारी,नीरज पंत,आदेश भारद्वाज,विमल मेहरा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed