October 8, 2026

विजिलेंस ने रिश्वत लेते जिला आबकारी अधिकारी को रंगे हाथों दबोचा,खटीमा के शराब कारोबारी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई

विजिलेंस ने रिश्वत लेते जिला आबकारी अधिकारी को रंगे हाथों दबोचा,खटीमा के शराब कारोबारी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई

रुद्रपुर। बड़ी खबर ऊधम सिंह नगर से है जहां विजिलेंस की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।विजिलेंस की टीम द्वारा अचानक कार्रवाई किये जाने से आबकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया।

दरअसल खटीमा के एक शराब कारोबारी ने पिछले दिनों विजिलेंस से ऊधम सिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने के सम्बंध में शिकायत की थी जिसके बाद जिला आबकारी अधिकारी अमित कुमार मिश्रा विजिलेंस के राडार पर आ गये थे।
मंगलवार की दोपहर ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर स्थित जिला आबकारी कार्यालय पहुंची विजिलेंस की टीम ने आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
विजिलेंस की कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग के कार्यालय पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।विजिलेंस की टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि प्रदेश में भ्रष्टाचार
के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने जीरो टोलरेंस की नीति अपना रखी है जिसके तहत प्रदेश भर में विजिलेंस द्वारा कई बड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा जा चुका है।मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश सरकार ने काम के बदले रिश्वत मांगे जाने पर टोल फ्री नंबर 1064 पर अपनी शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी प्रदेशवासियों को दे रखी है।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed