September 21, 2026

अजय भट्ट ने किया नामांकन,दिग्गज भाजपाई जुटे, जानिये…सीएम धामी ने क्यों कहा,चार जून को मनेगी दीपावली…

रुद्रपुर।नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने सीएम धामी के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।अजय भट्ट अपना नामांकन भरने के लिये आज सुबह कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा और क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा भी नामांकन पत्र दाखिल करते समय अजय भट्ट के साथ निर्वाचन कक्ष पहुंचे।परचा दाखिल करने के बाद सभी दिग्गज भाजपाई गांधी पार्क पहुंचे और वहां आयोजित एक जनसभा में शामिल हुए।गांधी पार्क में भाजपा के ऊधम सिंह नगर,नैनीताल और काशीपुर के जिलाध्यक्षों ने टीम के साथ धामी और भट्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया।अपने सम्बोधन में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत विकसित राष्ट्र के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।धामी ने दावा किया कि उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा सीट पर सभी भाजपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदियों के मुकाबले भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे।मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि होली के बाद आगामी चार जून को सभी कार्यकर्ता मतगणना के बाद दीपावली मनाने की तैयारी भी कर लें।धामी ने तीनों जिलों के मतदाताओं से अपील की है कि वे अजय भट्ट को उत्तराखण्ड में सर्वाधिक मतों के अंतर से जिताकर लोकसभा में भेजें।कुमाऊं में जमरानी बाँध,एम्स,राजमार्ग,नई रेल सेवाओं का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि बतौर सांसद अजय भट्ट के अथक प्रयासों के बाद नैनीताल और जनपद ऊधम सिंह नगर को केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी हैँ जिनसे उत्तराखण्ड में विकास का पहिया तेजी से घूम सकेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने यूसीसी,दंगा रोधी बिल और नकल अध्यादेश का जिक्र करते हुए उत्तराखण्ड को देश के बाकी राज्यों के लिये मिसाल पेश करने वाला बताया।गांधी पार्क में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘ निशंक ‘,विजय बहुगुणा,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,विधायक अरविन्द पाण्डे,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,गुंजन नारंग,विवेक सक्सेना,विकास शर्मा,अमित नारंग,सुशील गाबा,नितिन कौशिक,देव मेनन,धीरेन्द्र मिश्रा,मयंक कक्कड़,राजेश जग्गा,ललित मिगलानी,दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ममता त्रिपाठी,रश्मि रस्तोगी,शालिनी बोरा,रीना,जग्गा,श्वेता मिश्रा,रेखा यादव,ममता जीना,छाया शर्मा,आशा मुंजाल,फरजाना बेगम,शैली फुटेला,मोर सिंह यादव,पिन्की,पूजा शर्मा, दीपक चौधरी,सुनील ठुकराल,योगेश वर्मा,सुशील चौहान,विजय वाजपेयी,धीरेश गुप्ता,धर्म सिंह कोली,नेत्रपाल मौर्य,उत्तम दत्ता,दिलीप अधिकारी,डा० शाहखान राजशाही,सुशील चौहान,चंद्रपाल कोली,सुरेश शर्मा समेत हजारों भाजपाई शामिल थे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed